जिलाधिकारी, मधेपुरा के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त, मधेपुरा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभागीय मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

आज दिनांक 17.06.2026 को जिलाधिकारी, मधेपुरा के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त, मधेपुरा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभागीय मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें उप विकास आयुक्त मधेपुरा के द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मधेपुरा

आज दिनांक 17.06.2026 को जिलाधिकारी, मधेपुरा के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त, मधेपुरा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभागीय मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

जिसमें उप विकास आयुक्त मधेपुरा के द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मधेपुरा जिलान्तर्गत को स्वास्थ्य उपकेन्द्र तक स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु निदेशित किया गया।

आयुष्मान भारत कार्यक्रम के समीक्षा के कम में उप विकास आयुक्त, मधेपुरा के द्वारा जिला कार्यक्रम समन्वयक, आयुष्मान भारत, मधेपुरा को जिला प्रबंधक, कॉमन सर्विस सेन्टर, मधेपुरा से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक Vle को PDS सेंटर पर कैम्प लगाकर एवं सभी उपाधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मधेपुरा जिलान्तर्गत को आयुष्मान मित्र के द्वारा पात्र लाभार्थियो का आयुष्मान कार्ड निर्माण करवाने के लिए निदेशित किया गया।

उप विकास आयुक्त, मधेपुरा के द्वारा उपाधीक्षक, सदर अस्पताल एवं अनुमंडलीय अस्पताल, उदाकिशुनगंज तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मधेपुरा जिलान्तर्गत को स्वास्थ्य संस्थान में सरकार द्वारा अधिसूचित सभी प्रकार के दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अस्पताल में आए हुए मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया।

सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मधेपुरा जिलान्तर्गत को MR2 की उपलब्धि कम से कम 95 प्रतिशत प्राप्त करने हेतु निदेशित किया गया। उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, मधेपुरा को ससमय ओ०पी०डी० संचालन करवाने हेतु निदेशित किया गया एवं कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी कर्मी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।

रेफर मरीज का समीक्षा सिविल सर्जन, मधेपुरा की अध्यक्षता में कमिटी गठित कर करने हेतु निदेशित किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.