दिनांक-21.06.2026(रविवार) को आयोजित होने वाली है नीट(यूजी) पुनर्परीक्षा 2026
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों,पुलिस पदाधिकारीयो एवं केंद्राधीक्षकों को ब्रीफिंग में दिए गए आवश्यक निदेश
नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा 2026 के लिए जिले में बनाए गए है कुल 08 परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों के प्रवेश का अंतिम समय- अपराह्न 01:30 बजे है!किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा के अंदर
स्टेशनरी का कोई सामान यथा पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टूकड़े, ज्योमैट्री/पेन/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक के पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्लू-टूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, बेल्ट, पर्स, रंगीन चश्में, हैंडबैग, टोपी, कोई घड़ी/ कलाई घड़ी/ब्रेसलेट, कैमरा, कोई जेवर, आभूषण/धातु निर्मित सामान, कोई खाद्य बस्तु भले ही वह खुली हो या डिब्बा बंद, पानी के बोतल, माइक्रो चीप, कैमरा, ब्लू-टूथ उपकरण इत्यादि जैसे संचार उपकरण को छिपाकर कदाचार की आशंका वाला कोई अन्य सामान जैसी सामग्री को लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
जिला साइबर सेल एवं सूचना एवं जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम सोशल मीडिया पर रख रही है कड़ी नजर।
किसी भी प्रकार की अफवाह ,भ्रामक तथ्यहीन खबर पाए जाने पर संबधित के विरुद्ध अविलम्ब होगी कड़ी कार्रवाई।
परीक्षा के दिन सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश।
मधुबनी, 18 जून 2026
जिलाधिकारी, आनंद शर्मा द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में गुरूवार को उप विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा संचालित नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा 2026 से संबंधित केद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग किया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट(यूजी) पुनर्परीक्षा 2026 के लिए जिलान्तर्गत 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
गौरतलब हो कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट(यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा दिनांक-21.06.2026(रविवार) को आयोजित होने वाली है। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की उपस्थिति/एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक, परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों के प्रवेश का अंतिम समय- अपराह्न 01:30 बजे, परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद होने का समय-अपराह्न 01:30 बजे, परीक्षा केंद्र पर तलाशी/बॉयोमेट्रिक जांच का समय-प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक तथा परीक्षा प्रारंभ होने का समय-अपराह्न 02 बजे तथा परीक्षा समापन का समय-सायं 05:15 बजे है।
परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन एवं एसडीपीओ मुख्यालय श्रीमती रश्मि वरीय पुलिस पदाधिकारी होंगी। समाहरणालय में स्थापित जिला नियत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06276-222576/222217 है।
उक्त परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के तेज-तर्रार पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है साथ ही जिलास्तरीय तेज -तर्रार पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिले के विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह रहेगे।
ब्रीफिंग के दौरान अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था के संबंध में कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के मद्देनजर किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा के अंदर स्टेशनरी का कोई सामान यथा पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टूकड़े, ज्योमैट्री/पेन/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक के पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्लू-टूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, बेल्ट, पर्स, रंगीन चश्में, हैंडबैग, टोपी, कोई घड़ी/ कलाई घड़ी/ब्रेसलेट, कैमरा, कोई जेवर, आभूषण/धातु निर्मित सामान, कोई खाद्य बस्तु भले ही वह खुली हो या डिब्बा बंद, पानी के बोतल, माइक्रो चीप, कैमरा, ब्लू-टूथ उपकरण इत्यादि जैसे संचार उपकरण को छिपाकर कदाचार की आशंका वाला कोई अन्य सामान जैसी सामग्री को लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पाए जाने पर उसे कदाचार मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र की सारी गतिविधि की निगरानी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी एवं वीडियो ग्राफी के द्वारा कड़ी निगरानी की जाएगी वही सभी केंद्रों पर बायोमैट्रिक व जैमर के इंतजाम रहेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी की सघन फ्रिस्किंग के साथ एडमिट कार्ड के फोटो एवं बॉयोमेट्रिक मिलान करते हुए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा केंद्रो पर उम्मीदवारों की उपस्थिति/एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक है।
जिला साइबर सेल एवं सूचना एवं जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम सोशल मीडिया पर लगातार कड़ी नजर रख रही है।किसी भी प्रकार की अफवाह ,भ्रामक तथ्यहीन खबर पाए जाने पर संबधित के विरुद्ध अविलम्ब कड़ी करवाई भी की जाएगी।
उक्त अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, रश्मि,अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन, उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी कन्हैया लाल गोस्वामी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे!
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष
नंबर पर
06276-222576 जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।







No comments yet. Be the first to comment!