विभागीय अधिकारियों को 15 एवं 30 दिन का गुणवत्तापूर्ण कोषागार प्रशिक्षण

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

Purnea news:जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार के आदेश के आलोक में कोषागार पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को 15 एवं 30 दिन का गुणवत्तापूर्ण कोषागार प्रशिक्षण दिया गया।

Purnea news:जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार के आदेश के आलोक में कोषागार पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को 15 एवं 30 दिन का गुणवत्तापूर्ण कोषागार प्रशिक्षण दिया गया।


प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकनी, अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा, डॉक्टर अर्पण डे, विशेष चिकित्सा पदाधिकारी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया, श्री सौरव कुमार फिजियोथैरेपिस्ट, जिला कुष्ठ नियंत्रण इकाई पूर्णिया एवं डॉ० सुशांत, चिकित्सा पदाधिकारी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया, डॉ अशोक कुमार रोशन, आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी, अति.प्रा.स्वा. केंद्र मलडिहा, बी० कोठी, पूर्णिया और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा प्रशिक्षण में भाग लिया गया।


शनिवार को प्रशिक्षण समापन के अवसर पर संबंधित अधिकारियों में काफी हर्षोल्लास देखा गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कोषागार पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा गुणवत्तापूर्ण विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया है। जो हम लोगों के भविष्य के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा।
मौके पर डॉ संतोष कुमार, कोषागार पदाधिकारी, पूर्णिया मौजूद थे।


Information & Public Relations Department, Government of Bihar

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.