तीन बार की पैक्स अध्यक्ष पिंकी देवी को 90 वोटों से हराकर राजू शर्मा बने नयानगर पैक्स अध्यक्ष,927 मतदाताओं ने किया मतदान, देर रात मतगणना के बाद घोषित हुआ परिणाम

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

न्यूज़96इंडिया, नीतीश शर्मा नयानगर पैक्स चुनाव में इस बार मतदाताओं ने बदलाव पर मुहर लगाई। लगातार तीन कार्यकाल से पैक्स अध्यक्ष रहीं पिंकी देवी को 90 मतों से हराकर राजू शर्मा नए पैक्स अध्यक्ष चुने

न्यूज़96इंडिया, नीतीश शर्मा

नयानगर पैक्स चुनाव में इस बार मतदाताओं ने बदलाव पर मुहर लगाई। लगातार तीन कार्यकाल से पैक्स अध्यक्ष रहीं पिंकी देवी को 90 मतों से हराकर राजू शर्मा नए पैक्स अध्यक्ष चुने गए। गुरुवार देर रात उदाकिशुनगंज प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया गया। इसके बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने बताया कि अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराया गया। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन टेबल पर मतगणना की गई। सभी चरण पूरे होने के बाद राजू शर्मा को विजयी घोषित किया गया।
उन्होंने बताया कि नयानगर पैक्स में कुल 1,807 मतदाता थे, जिनमें से 927 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना में राजू शर्मा को सबसे अधिक 434 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और तीन बार की निर्वर्तमान पैक्स अध्यक्ष पिंकी देवी को 344 मत प्राप्त हुए। इस तरह राजू शर्मा ने 90 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। अन्य उम्मीदवारों में अखिलेश्वर शर्मा को 18, पिंकी देवी (द्वितीय) को 22 तथा रमण कुमार सिंह को 31 मत मिले। अध्यक्ष पद के लिए कुल 78 मत रद्द घोषित किए गए।
सदस्य पद के चुनाव परिणाम में सामान्य वर्ग से उपेंद्र शर्मा, उमाकांत मंडल, पप्पू शर्मा, राधा देवी और रीता देवी विजयी रहीं। पिछड़ा वर्ग से अरविंद राय, अतिपिछड़ा वर्ग से गगनी देवी और राणा शर्मा तथा अनुसूचित जाति वर्ग से नीतू देवी और रामचंद्र पासवान निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं पिछड़ा वर्ग की सदस्य सीट पर फूल देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
रात करीब 12 बजे प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजू शर्मा को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सत्यनारायण रजक ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
प्रमाण पत्र मिलने के बाद समर्थकों ने राजू शर्मा का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अबीर-गुलाल उड़ाए गए, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई गई। देर रात तक प्रखंड कार्यालय परिसर में जश्न का माहौल बना रहा।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.