न्यूज़ 96 इंडिया, नीतीश शर्मा
मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह शुक्रवार को उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों की समीक्षा बाद एसडीपीओ अविनाश कुमार को जरूरी निर्देश दिए। इससे पहले कार्यालय परिसर पहुंचने पर एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी ने एसडीपीओ के साथ अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की विस्तृत समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी के आगमन पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ कार्यालय परिसर में पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद उन्होंने एसडीपीओ के साथ समीक्षात्मक बैठक कर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की प्रगति, अनुसंधान की स्थिति तथा लंबित कांडों के निष्पादन की समीक्षा की।
बैठक के दौरान एसपी ने निर्देश दिया कि सभी थानाध्यक्षों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक माह नियमित रूप से केस रिव्यू बैठक आयोजित कर अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने पर बल दिया।
एसपी ने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने, क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, नशीले एवं मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान संचालित करने तथा दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने विभिन्न मामलों में की गई प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने तथा शेष लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि आम लोगों को त्वरित न्याय दिलाने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।
इस दौरान एसपी ने एसडीपीओ कार्यालय के संचिका के रख रखाव को भी देखा। बारिकी से सभी संचिकाओं का अवलोकन किया।






No comments yet. Be the first to comment!