उदाकिशुनगंज, नीतीश शर्मा
उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में भीषण बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ा है। सोमवार की रात मूसलाधार बारिश के दौरान वज्रपात से लगभग 20 ट्रांसफार्मर जल गए। जिस कारण सोमवार की रात करीब 11 बजे से इलाके की विधुत आपूर्ति ठप है। मंगलवार को भी दिनभर आपूर्ति ठप रही।
एक साथ बड़े पैमाने पर ट्रांसफार्मर के जलने से विभागीय अधिकारी भी परेशान हैं। लगातार ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने व बदलने का प्रयास जारी हैं। यधपि विभाग को कामयाबी नहीं मिल पा रही है। भाड़ी वर्षा के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की भी आपूर्ति 12 घंटे तक ठप रही। कुछ जगहों पर आपूर्ति बहाल हो पाया। जबकि अधिकांश जगहों पर आपूर्ति ठप है।
विभाग के एई विजय कुमार ने बताया कि जले ट्रांसफार्मर को लेकर प्रयत्नशील है। इलाक़े में विधुत व्यवस्था बहाल करने की हरसंभव कोशिश जारी है। उन्होंने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में करीब 20 ट्रांसफार्मर वज्रपात के कारण जल गए।
सर्वाधिक ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में छह,उदाकिशुनगंज में तीन, पुरैनी और आलमनगर में एक एक ट्रांसफार्मर जले।बिहारीगंज और चौसा प्रखंड क्षेत्र में भी ट्रांसफार्मर जले हैं।यधपि वहां से अभी वास्तविक रिपोर्ट सामने नहीं आ पाया है।
वर्षा के कारण आपूर्ति के ठप रहने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग खासे परेशान हैं। उमस भड़ी गर्मी से लोग बेहाल है।शहर के लोग भी 12 घंटे तक परेशान रहे। लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति को लेकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सजग नहीं है।
लोगों का कहना है कि सोमवार की रात तेज हवा भी नहीं था। महज बारिश की वजह से आपूर्ति ठप है। सबसे बड़ी बात की अधिकारी लोगों का फोन रिसीव नहीं करते हैं। इस वजह से आपूर्ति ठप रहने की वास्तविक जानकारी लोगों को नहीं मिल पाता है। लोग बिजली की चरमर स्थिति से आक्रोशित हैं। लोग सीधे तौर पर विभाग की लापरवाही बताया।






No comments yet. Be the first to comment!