मधेपुरा12.06.2026 को अमित कुमार, श्रम अधीक्षक, मधेपुरा की अध्यक्षता में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रम अधीक्षक कार्यालय (संयुक्त श्रम भवन) मधेपुरा के सभागार में कार्यशाला एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम श्रम अधीक्षक, मधेपुरा की अध्यक्षता में की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप श्री अवनिश कुमार, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा, मधेपुरा एवं श्री लरविन कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी, मधेपुरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्यघाटन किया।
उक्त कार्यक्रम में जिले पदस्थापित श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, मधेपुरा सदर, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, गम्हरिया, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, मुरलीगंज, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, ग्वालपाड़ा, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, चौसा एवं कार्यालय कर्मी ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर अपना-अपना उदगार व्यक्त किया, बाल श्रम के विरूद्ध जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
साथ ही बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित नारा एवं जिंगल्स का ई-रिक्शा के माध्यम से अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार हेतु खाना किया गया और अंत में श्री लरविन कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी, मधेपुरा ने सभी उपस्थित श्रमिकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar







No comments yet. Be the first to comment!