मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर कोयल नहर जलाशय परियोजना (NKRP) के निर्माण कार्यों, भूमि अधिग्रहण, वितरण प्रणाली एवं परियोजना की समग्र प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा में औरंगाबाद जिला प्रशासन द्वारा परियोजना के विभिन्न निर्माण पैकेजों, भूमि अधिग्रहण, भुगतान प्रक्रिया एवं कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। वर्तमान में परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 64.42% तक पहुँच चुकी है तथा पिछले 14 दिनों में 3.01% अतिरिक्त प्रगति दर्ज की गई है।
परियोजना के अंतर्गत औरंगाबाद जिले के नवीनगर, कुटुंबा, देव, औरंगाबाद एवं मदनपुर प्रखंड शामिल हैं। कुल 58.618 किमी लंबाई में संचालित निर्माण कार्यों को गति देने हेतु संसाधनों एवं मानवबल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
भूमि अधिग्रहण की समीक्षा में बताया गया कि अधिकांश अधिग्रहण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्यों को समयसीमा के भीतर पूरा करने की दिशा में कार्रवाई तेज की जा रही है। साथ ही वितरण प्रणाली से संबंधित लंबित प्रक्रियाओं को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना से जुड़े लंबित कार्यों, विशेषकर भूमि अधिग्रहण, भुगतान एवं निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि परियोजना का लाभ निर्धारित समय में किसानों तक पहुँचाया जा सके।
उत्तर कोयल नहर परियोजना – सिंचाई सशक्तिकरण, कृषि समृद्धि और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।







No comments yet. Be the first to comment!