दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हेतु नस्ल सुधार, टीकाकरण के कार्य किये जायें-डीएमग्राम कलमी में जागरूकता शिविर आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: 13 घंटे पहले

श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा ‘‘क्षीर धारा ग्राम योजना’’ प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना और पशुपालकों की आय


श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा ‘‘क्षीर धारा ग्राम योजना’’ प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना और पशुपालकों की आय को दोगुना करना है। इसके तहत श्योपुर जिले में 34 गांव लक्षित किये गये है। जिनमें आदिवासी विकासखण्ड कराहल का ग्राम कलमी भी शामिल है। वे आज ग्राम कलमी में क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत पशुपालको के लिए आयोजित जागरूकता शिविर के दौरान चर्चा कर रही थी।

इस अवसर पर सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सीताराम आदिवासी, उप संचालक पशुपालन डॉ सुभाषबाबू दौहरे सहित पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि योजना के तहत लक्षित ग्रामों में नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना, हरे चारे की उपलब्धता तथा पशुपालको की आय में वृद्धि के साथ ही सतत् रूप से पशुपालन को जारी रखना है। इसके तहत ग्राम में आधारभूत सर्वेक्षण कार्य के उपरांत सघन बदीयाकरण अभियान एवं बांझपन निवारण, नस्ल सुधार उच्च नस्ल के सीमन से दुधारू पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, स्वास्थ्य सुरक्षा पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण और बधियाकरण एवं अपशिष्ट प्रबंधन गोबर और अन्य अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित किया जाये।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दुगना करने के महत्वाकांक्षी उद्देश्य से प्रदेश के चयनित ग्रामों में नस्ल सुधार पशु पोषण एवं स्वास्थ्य के आधार पर विकसित करने के लिए ‘‘क्षीर धारा ग्राम योजना’’ प्रारंभ की गयी है। उक्त योजना तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित होगी। जिले में 34 गांव क्षीर धारा ग्राम के लिए लक्षित किये गये है, इन ग्रामों को क्षीर धारा ग्राम के रूप में विकसित किया जायेगा तथा सभी मानक पूरे होने के बाद तीन साल की अवधि उपरांत इन्हें क्षीर धारा ग्राम घोषित किया जायेगा।

योजना के तहत श्योपुर विकासखण्ड में 14, विजयपुर में 12 तथा कराहल में 08 ग्राम लक्षित किये गये है, लक्षित ग्रामों में विकासखण्ड श्योपुर के गोपालपुरा, सोईकलां, श्रीपुरा, हथवारी, नागदा, मलपुरा, माधोराजपुरा, लाडपुरा, सरोदा, ढीमचौतरा, ढोटी, किलोरच, बिलोनी एवं खोजीपुरा, कराहल विकासखण्ड में कर्राई, गोरस, हसनपुर, जाखदा, पहेला, झिरन्या, कलमी एवं कैलोर, विजयपुर विकासखण्ड में चकचांदखा, हारकुई, छावर, माता का पुरा घूघस, उपचा, जोमा का पुरा, मढा, फरारा, हरि सिंह का पुरा, सेवला, खैरोदा खुर्द एवं कोतवाल की झोपडी शामिल है।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.