जन कल्याण शिविरों के संबंध में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

श्योपुर- जिले में 12 से 18 जून 2026 तक जनपद और नगरीय निकायो में आयोजित होने वाले जन कल्याण शिविरों की तैयारियों को लेकर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश

श्योपुर- जिले में 12 से 18 जून 2026 तक जनपद और नगरीय निकायो में आयोजित होने वाले जन कल्याण शिविरों की तैयारियों को लेकर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण, शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा जनकल्याणकारी सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने निर्देश दिए कि शिविर अवधि में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, राजस्व प्रकरणों एवं अन्य लंबित जनशिकायतों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा लंबित आवेदनों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि शिविरों में विभिन्न विभागों के विभागीय स्टॉल लगाए जाएं, जहां योजनाओं की जानकारी के साथ आवेदन, पंजीयन एवं सेवा वितरण की सुविधा उपलब्ध रहे।बैठक में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने लाभ वितरण, हितग्राही संवाद तथा जनजागरूकता गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए। शिविर स्थलों पर छाया, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन आवेदनों का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो, उनके लिए समय-सीमा निर्धारित कर आवेदकों को जानकारी दी जाए तथा प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करके बेहतर रुप में क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.