जल जीवन मिशन प्रगति की कलेक्टर ने की समीक्षा,माइक्रो प्लान बनाकर योजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

सिवनी:कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित एकल नल जल एवं समूह नल जल योजनाओं

सिवनी:कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित एकल नल जल एवं समूह नल जल योजनाओं की प्रगति, घर-घर नल कनेक्शन की स्थिति तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में सर्वप्रथम एकल नल जल योजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया गया।

जिले में स्वीकृत 752 योजनाओं के विरुद्ध उनकी पूर्णता तथा घर-घर नल कनेक्शन की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शेष कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्य के विरुद्ध शेष रहे नल कनेक्शनों को शीघ्र पूरा कर प्रत्येक पात्र परिवार तक पेयजल सुविधा पहुंचाने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्रीमती मीना ने विकासखंडवार पूर्ण हो चुकी योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने की स्थिति का भी अवलोकन किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्ण योजनाओं का समयबद्ध हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनके संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी प्रभावी ढंग से निर्वहन हो सके।उन्होंने आवश्यक बसाहटों में सतत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नलकूप खनन हेतु आमजन के लिए उपयोगी एवं उपयुक्त स्थानों का चयन करने के निर्देश दिए।

साथ ही समूह नल जल योजनाओं की समीक्षा करते हुए बंडोल, सिद्धघाट, संगमघाट, झुरकी तथा पायली समूह नल जल योजनाओं में शामिल ग्रामों और वहां की जलापूर्ति की स्थिति का विस्तृत परीक्षण किया गया।कलेक्टर श्रीमती मीना ने प्रगतिरत संगमघाट एवं पायली समूह नल जल योजनाओं के लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर संबंधित ग्रामों में शीघ्र जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी निर्माण एवं संचालन संबंधी कार्यों के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर चरणबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्य की स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए और नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से प्रगति की समीक्षा की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर ग्रामीणों तक पहुंच सके।

श्रीमती मीना ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की प्राथमिकता वाली योजना है, इसलिए सभी संबंधित विभाग समन्वित प्रयासों के साथ कार्य करते हुए लंबित कार्यों को गति दें तथा प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा करें।बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल निगम के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #seoni

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.