श्योपुर-बिजली बिल की बढ़ती चिंता से राहत पाने और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने का यह सही समय है।
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के तहत नागरिक अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना के तहत मार्च 2027 से पहले सोलर संयंत्र लगवाने पर निर्धारित शासकीय अनुदान दिया जा रहा है।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने जिलेवासियों से “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” का लाभ उठाने की अपील की है।यह योजना न केवल बिजली खर्च कम करने में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
प्रदेश में इस योजना के प्रति लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है और अब तक दो लाख से अधिक उपभोक्ता इसमें नामांकन करा चुके हैं।ऐसे उठाएं योजना का लाभयोजना को और अधिक सरल एवं जनहितकारी बनाने के लिए मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा व्हाट्सऐप चैटबॉट “सोलर चाचा” शुरू किया गया है।
इसके माध्यम से नागरिकों को योजना से संबंधित सभी प्रमाणित और अद्यतन जानकारी एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इच्छुक हितग्राही पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी, सोलर संयंत्र स्थापना तथा अन्य आवश्यक जानकारियाँ सीधे चैटबॉट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
योजना से जुड़ने के लिए निर्धारित क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा 8815107640 नंबर पर “Hello” संदेश भेजकर अपने सोलर सफर की शुरुआत की जा सकती है।जिलेवासियों से अपील की गई है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर अपने घर को सौर ऊर्जा से रोशन करें और बिजली खर्च में बचत सुनिश्चित करें।







No comments yet. Be the first to comment!