खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला खेल परिसर में आयोजित ‘डायरेक्टर बैडमिंटन लीग डबल’ के फाइनल में करन और पृथ्वी की जोड़ी ने धनंजय और युवराज को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे ने विजेताओं को कप और योगा मैट प्रदान कर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिले में 15 मई से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर खेल परिसर, पोलोग्राउंड, पुलिस लाइन, गांधी पार्क और फिजिकल कॉलेज में संचालित है।
उन्होंने 8 से 18 वर्ष के सभी बालक-बालिकाओं से अपील की है कि वे प्रातः 6:00 से 8:00 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर खेल प्रशिक्षण प्राप्त करें।







No comments yet. Be the first to comment!