मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत परियोजना निगरानी प्रणाली (Project Monitoring System) वेब पोर्टल का शुभारंभ

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बिहार विधान मंडल सदस्यों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के संवेदीकरण एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के कार्यान्वयन के संबंध में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल हुए। बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन में आयोजित कार्यक्रम का उन्होंने शुभारंभ किया।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत परियोजना निगरानी प्रणाली (Project Monitoring System) वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल तकनीक के उपयोग से बिहार के विधायकों एवं विधान पार्षदों का क्षमता वर्धन होगा तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता में उल्लेखनीय वृद्धि आएगी।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से AI एवं कंप्यूटर तकनीक का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और उनके सहयोगियों को समय-समय पर AI, कंप्यूटर एवं सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.