मधेपुरा :अग्नि पीड़ितों को मिला 12 – 12 हजार रूपये का चेक

By Gaurav Kabir

Published on: May 24, 2026

मधेपुरा :उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 के लौनियाचक मुहल्ले में पिछले माह भीषण अग्निकांड में दर्जनों लोगों का घर जलकर स्वाहा हो गया था। राजस्व कर्मचारी के जांच रिपोर्ट के आधार पर

मधेपुरा :उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 के लौनियाचक मुहल्ले में पिछले माह भीषण अग्निकांड में दर्जनों लोगों का घर जलकर स्वाहा हो गया था। राजस्व कर्मचारी के जांच रिपोर्ट के आधार पर सीओ स्वाति झा ने आपदा सहायता मद से नौ लोगों की सूची तैयार किया।

उसके बाद शनिवार को स्थानीय विधायक निरंजन कुमार मेहता ने अनुमंडल मुख्यालय स्थित परिसदन भवन में सभी नौ अग्नि पिड़ित स्वजनों को आपदा सहायता कोष मद से 12 – 12 हजार रुपए चेक प्रदान किया।इस दौरान विधायक ने कहा कि इस राशि से कच्ची घर तैयार कर जीवन बसर करना है।

सभी अग्नि पिड़ित परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ भी दिया जायेगा।चेक पाने वालों में किरण देवी,चंचल कुमारी, अंजली देवी, सुनैना देवी, करीना कुमारी,रेणु देवी, सुलेखा देवी,मधू देवी,माखो कुमारी आदि मौजूद थे। वहीं मौके पर सीओ स्वाति झा, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल, विधायक प्रतिनिधि देवनारायण राम, वार्ड पार्षद अजय मंडल, संतोष मंडल, विकास कुमार, सतेन्द्र भारती,नाजीर रविन्द्र कुमार समेत अन्य अंचल कर्मी मौजूद थे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.