मधेपुरा:बकरीद को लेकर विभिन्न प्रखंड में फ्लैग मार्च

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

मधेपुरा 27 मई आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुकूल वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 27 मई 2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा

मधेपुरा 27 मई आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुकूल वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 27 मई 2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा संदीप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न प्रखंडों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजनों से शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी पर्व-त्योहार सामाजिक सौहार्द एवं आपसी सद्भाव के प्रतीक हैं तथा इन्हें शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, मधेपुरा एवं अन्य वरीय जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी , थानाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करने का प्रयास किया गया।जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियाँ की गई हैं तथा असामाजिक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।

आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई है।

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.