कटनी – जिले के अन्नदाताओं को सहज और पारदर्शी तरीके से शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में अभियान चलाकर किसानों की फार्मर आईडी’ बनाने का कार्य निरंतर जारी है। अभियान के अंतर्गत अब तक जिले के कुल 2 लाख 18 हजार 984 किसानों की फार्मर आईडी जनरेट की जा चुकी है।
कलेक्टर तिवारी ने जिले के शेष बचे सभी किसानों से अपील की है कि वे भी शासकीय योजनाओं का निर्बाध रूप से लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द अपने क्षेत्र के पटवारी से संपर्क कर अपनी यूनिक फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं।
फार्मर रजिस्ट्री में विजयराघवगढ़ तहसील अग्रणी:-
तहसील विजयराघवगढ़ में अब तक 36,443, ढीमरखेड़ा में 32,490, बहोरीबंद में 30,571, रीठी में 27,403, बड़वारा में 22,040, बरही में 21,676, स्लीमनाबाद में 20,823, मुरवारा या कटनी में 15,024 और कटनी नगर में 12,514 किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है।
फार्मर आईडी के लाभ:-
फार्मर आईडी 12 अंकों की एक विशिष्ट डिजिटल पहचान संख्या होती है, जो किसान की भूमि (खसरा/ऋणपुस्तिका), आधार नंबर और मोबाइल नंबर को एक ही डिजिटल क्रेडेंशियल से जोड़ती है। अब किसानों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए बार-बार खसरा, बी-1, या बैंक पासबुक की फोटोकॉपी जमा नहीं करनी होगी।
पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और फसल बीमा की राशि बिना किसी गड़बड़ी के सीधे और तेज गति से बैंक खाते में आएगी। धान-गेहूं जैसी फसलों के सरकारी उपार्जन (पंजीयन) और बैंकों से कृषि ऋण लेने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और आसान हो जाएगी। एक ही प्रामाणिक डिजिटल डेटा होने से कोई दूसरा व्यक्ति किसान के नाम पर गलत लाभ या फर्जी पंजीयन नहीं उठा सकेगा।
यहां बनवायें फार्मर आईडी:-
किसान अपने क्षेत्र के स्थानीय पटवारी से संपर्क कर सकते हैं या एमपी ऑनलाइन, सीएससी कियोस्क केंद्र पर जाकर अथवा https://mpfr.agristack.gov.in/ पोर्टल पर जाकर इसे जनरेट करवा सकते हैं।#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी







No comments yet. Be the first to comment!