मधुबनी (बिहार): जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मधुबनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। औंसी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 41 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹20,60,500 (बीस लाख साठ हजार पांच सौ रुपये) आंकी गई है। पुलिस ने मौके से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक टाटा मैजिक वाहन को जब्त कर लिया है।
रहिका की ओर से आ रही थी गांजे की बड़ी खेप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 12:00 बजे औंसी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि रहिका की तरफ से एक लाल रंग की टाटा मैजिक सवारी गाड़ी से गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP Madhubani) को सूचित किया गया और उनके निर्देशानुसार औंसी थाने के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।
दोपहर करीब 02:30 बजे पुलिस टीम को रहिका की तरफ से एक लाल रंग की मैजिक गाड़ी आती दिखाई दी। जब पुलिस बल ने उसे रोकने का इशारा किया, तो ड्राइवर गाड़ी खड़ी कर भागने लगा। मुस्तैद पुलिस बल ने तुरंत खदेड़कर आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा।
जूट के बोरों में छिपाकर रखा गया था गांजा
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब वाहन की विधिवत तलाशी ली गई, तो गाड़ी के अंदर छिपाकर रखे गए 2 जूट के बोरों से कुल 41 किग्रा. 210 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान महेश यादव (पिता- स्व. रामदेव यादव, निवासी- क्यामचक, थाना- केवटी, जिला- दरभंगा) के रूप में हुई है।
दरभंगा के केवटी में होनी थी डिलीवरी
पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी महेश यादव ने स्वीकार किया कि वह गांजे की यह खेप केवटी (दरभंगा) निवासी धर्मेंद्र कुमार को डिलीवर करने जा रहा था। पुलिस ने गांजा, मैजिक वाहन और आरोपी के पास मौजूद 1 कीपैड मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है।
मामले में औंसी थाना कांड संख्या- 59/26 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत (Jail) में भेजा जा रहा है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य तस्करों और मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख के गांजे के साथ तस्कर महेश यादव गिरफ्तार, टाटा मैजिक जब्त
By Gaurav Kabir
Published on: 7 घंटे पहले
मधुबनी (बिहार): जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मधुबनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। औंसी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 41 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹20,60,500 (बीस लाख साठ हजार पांच सौ रुपये) आंकी गई है।
Share
Share this article






No comments yet. Be the first to comment!