प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने किया।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में विभिन्न जनसमस्याओं से जूड़ी विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।बैठक में बीस सूत्री सचिव सह बीडीओ गुलजारी पंडित, बीस सूत्री उपाध्यक्ष हरिलाल मंडल,सीओ स्वाति झा,थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार,बीपीआरओ सत्यनारायण रजक, बीएओ राजेश कुमार, बिजली विभाग जेई दीपक भगत, आलमनगर विधायक प्रतिनिधि मोहन कांड ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव, बिहारीगंज विधायक प्रतिनिधि देवनारायण राम, बीस सूत्री सदस्य राजकुमार साह,अरविंद महतो,अजीत सिंह,राजीव सिंह,प्रणय सिंह , ज्योति मिश्रा समेत सभी सदस्य मौजूद थे। बैठक के दौरान सदस्य अरशद अंसारी ने मंजौरा बाजार में जलजमाव,खाद की काला बाजारी एवं विभिन्न स्कूल परिसर में जलजमाव का मुद्दा उठाया। वहीं आलमनगर विधायक प्रतिनिधि मोहनकांत ठाकुर ने प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के सड़कों पर बरसात के समय में जलजमाव का मुद्दा उठाते हुए इनके समाधान का मुद्दा उठाया। जबकि बिहारीगंज विधायक प्रतिनिधि देवनारायण राम ने मधुवन पंचायत के राम-जानकी ठाकुर बाड़ी मंदिर परिसर में वर्षो से अर्ध निर्मित शौचालय के निर्माण का मुद्दा उठाया।सदस्य तपेश ऋषिदेव ने सभी पंचायतों में नल-जल योजना की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई जगहों पर बंद पड़े जलापूर्ति व्यवस्था का मामला सदन में जोर – शोर से उठाया। बीस सूत्री उपाध्यक्ष हरिलाल मंडल ने नगर परिषद क्षेत्र में लगाए गए अमृत वाटर पेयजल योजना की स्थिति पर सवाल उठाते हुए लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं प्रतीक सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों को हो रही समस्याओं का मामला उठाया।सदस्य राजकुमार साह ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कृषि विभाग द्वारा आत्मा द्वारा किसानों को प्रशिक्षण एवं जानकारी का मुद्दा उठाया। सदस्य प्रेरक सिंह ने शाहजादपुर में बिजली की समस्यायों के समाधान का मुद्दा उठाते हुए बिजली विभाग के अधिकारी से शीध्र समाधान का मुद्दा उठाया।बैठक में मौजूद अधिकारियों ने सदस्यों द्वारा उठाए गए मामलों का जबाब देते हुए बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने संबंधित अधिकारियों से शीध्र समाधान करने का निदेश दिया। मौके पर में सभी विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
बीस सूत्री बैठक में छाया रहा मुद्दों को का अंबार, अधिकारी शीध्र करें समाधान,बैठक में शिक्षा, पेयजल, जलजमाव,आवास ,व किसानों के भुगतान का उठा मुद्दा
By Gaurav Kabir
Published on: 10 घंटे पहले
प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने किया।
Share
Tags:
Bihar News, Madhepura News, उदाकिशुनगंज न्यूज़ (Udakishunganj News), डीएम अभिषेक रंजन मधेपुरा न्यूज़ (Madhepura News), बिहार न्यूज़ (Bihar News), मधेपुरा ताज़ा खबर (Madhepura Latest News), मधेपुरा न्यूज़
Share this article






No comments yet. Be the first to comment!