मधेपुरा:टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता में प्रियंका ने हासिल किया तीसरा स्थान

By Gaurav Kabir

Published on: 10 घंटे पहले

हरिहर साहा कॉलेज की पंचम सेमेस्टर की छात्रा प्रियंका कुमारी ने टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता सहरसा जिले के सोनवर्षा स्थित एमएचएम कॉलेज में आयोजित की गई थी।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जवाहर पासवान ने कहा कि प्रियंका की सफलता से कॉलेज का गौरव बढ़ा है। खेल के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए कॉलेज की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. अरुण कुमार महतो ने कहा कि प्रियंका ने टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है और इससे कॉलेज के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा।

प्रियंका की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.