उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नगर परिषद पार्षद संघ का गठन किया गया. बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों ने एकमत से वार्ड पार्षद नियानंद यादव को पार्षद संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया. अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपस्थित पार्षदों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का भरोसा जताया. बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा पार्षदों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. उपस्थित पार्षदों ने कहा कि नगर क्षेत्र में सड़क, नाला, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है. इसके लिए पार्षद संघ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. नवनिर्वाचित अध्यक्ष नियानंद यादव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सभी पार्षदों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा. साथ ही पार्षदों की आवाज को मजबूती के साथ नगर परिषद प्रशासन एवं उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समय-समय पर पार्षद संघ की बैठक आयोजित कर नगर क्षेत्र की समस्याओं की समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी. बैठक में वार्ड पार्षद रमन कुमार राणा,विनोद कुमार यादव,अजय कुमार,मो शुएब उद्दीन,संजय मार्शल,कुमार अभिषेक, रीना देवी, संजू भारती, रानी देवी,सीता देवी,नथिया देवी,कविता देवी,अरहुला देवी
सहित अन्य पार्षद उपस्थित थे. वही बैठक का समापन नगर परिषद क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ.
नगर परिषद पार्षद संघ का गठन, सर्वसम्मति से नियानंद यादव बने अध्यक्ष,पार्षदों की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं जनसमस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा
By Gaurav Kabir
Published on: अभी-अभी
उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नगर परिषद पार्षद संघ का गठन किया गया. बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों ने एकमत से वार्ड पार्षद नियानंद
Share
Tags:
Bihar News, Madhepura News, उदाकिशुनगंज न्यूज़ (Udakishunganj News), बिहार न्यूज़ (Bihar News)
Share this article







No comments yet. Be the first to comment!