जिला गंगा समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

वृक्षारोपण केवल कार्यक्रम नहीं,भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी-डीएम दरभंगा, 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं

वृक्षारोपण केवल कार्यक्रम नहीं,भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी-डीएम

दरभंगा, 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिये।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने कहा कि, *विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है!

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में पर्यावरण संरक्षण को एक आदत के रूप में अपनाना चाहिए। वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि इस अभियान में युवाओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई है। युवाओं की ऊर्जा और जागरूकता पर्यावरण संरक्षण के इस जन आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाएगी।”वहीं उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल द्वारा विकास भवन परिसर में पौधरोपण किया गया।

उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल ने कहा कि, “सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। आर्थिक एवं सामाजिक विकास तभी सार्थक हो सकता है जब वह पर्यावरणीय संतुलन के साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल हरित आवरण बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि यह जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान लोगों को प्रकृति और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को जोड़ने का एक प्रेरणादायक प्रयास है।

उन्होंने कहा कि मैं विशेष रूप से युवाओं एवं एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी की सराहना करता हूँ। यदि युवा वर्ग पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और प्रतिबद्ध बने, तो स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य का निर्माण निश्चित रूप से संभव होगा।

इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, दरभंगा श्री फारूक इमाम ने कहा कि, “गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण के साथ-साथ वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता जैसे प्रयास पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस दिशा में अत्यंत प्रेरणादायक है तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश देती है।”कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, युवाओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक भुवनेश्वर मिश्रा, डीपीओ मनरेगा आमना ज़ोहरा, नमामि गंगे परियोजना से संजीव कुमार, पूजा कुमारी एवं मणिकांत ठाकुर उपस्थित रहे।

बिहार बटालियन एनसीसी से जीसीआई राजनन्दनी एवं हवलदार श्री बलहार सिंह ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में युवा स्वयंसेवक नयन प्रिया, सुमेधा श्रीवास्तव, नव्या नंदनी, सोनू कुमार एवं सूरज ठाकुर सहित 70 से अधिक युवाओं सम्मिलित थे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, जैव विविधता संरक्षण एवं नदियों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

जिला गंगा समिति ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.