जनसुनवाई में मिली राहत: बिन्नी बाई को स्वीकृत हुई मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन,कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर तत्काल हुई कार्रवाई

By Gaurav Kabir

Published on: June 10, 2026

जनसुनवाई में मिली राहत: बिन्नी बाई को स्वीकृत हुई मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन,कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर तत्काल हुई कार्रवाई जिला मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई एक बार फिर जरूरतमंद नागरिक के लिए

जनसुनवाई में मिली राहत: बिन्नी बाई को स्वीकृत हुई मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन,कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर तत्काल हुई कार्रवाई जिला मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई एक बार फिर जरूरतमंद नागरिक के लिए राहत का माध्यम बनी।

जनसुनवाई में पहुंची ग्राम अटामा निवासी श्रीमती बिन्नी बाई कवरेती की पेंशन संबंधी समस्या का जिला प्रशासन ने तत्परता से निराकरण करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन का लाभ दिलाया।जनपद पंचायत छपारा की ग्राम पंचायत सुकरी अंतर्गत ग्राम अटामा निवासी श्रीमती बिन्नी बाई कवरेती ने जनसुनवाई में उपस्थित होकर बताया कि आर्थिक कठिनाइयों के बीच उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

पेंशन स्वीकृत न होने से दैनिक जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर सुश्री नेहा मीना ने सामाजिक न्याय विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश मिलते ही प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री संदीप परते ने प्रकरण का परीक्षण कराया। विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेजों एवं पात्रता की जांच कर तकनीकी बाधाओं का निराकरण किया गया।त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप जनपद पंचायत छपारा के माध्यम से श्रीमती बिन्नी बाई कवरेती के पक्ष में मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन की स्वीकृति जारी कर दी गई।

जनसुनवाई में ही समस्या का समाधान होने पर हितग्राही ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।कलेक्टर श्रीमती मीना के निर्देशन में जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.