समस्याओं का निवारण और आम जनों को सरकारी योजना के लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता -डीएम

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

सहयोग शिविर के अवसर पर शिशो पश्चिम पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन और एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ आज जिले के 36 पंचायत और 12 वार्डों में सफल सहयोग शिविर आयोजित दरभंगा, 02

सहयोग शिविर के अवसर पर शिशो पश्चिम पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन और एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ

आज जिले के 36 पंचायत और 12 वार्डों में सफल सहयोग शिविर आयोजित

दरभंगा, 02 जून 2026:- दरभंगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत शिशो पश्चिम पंचायत और शाहबाजपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के अवसर पर पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शिशो पश्चिम का शुभारंभ माननीय नगर विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री संजय सरावगी एवं जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के कर कमलों से हुआ ।
इस अवसर पर सहयोग शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में माननीय राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जला रड्डी, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, माननीय मुखिया जी,जनप्रतिनिधिगण तथा काफी संख्या स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
माननीय विधायक श्री संजय सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री बिहार के निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को किया जाता है।
उन्होंने बताया कि आज दरभंगा जिले में कुल 48 स्थानों पर सहयोग शिविर आयोजित किए गए हैं।
सहयोग शिविर का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाता है तथा अधिकतर मामलों का समाधान 30 दिनों के अंदर सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है।
दोनों पंचायत सरकार भवन में लाभुकों को मृत्यु प्रमाण पत्र,टीडीएस कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, दिव्यांगों के लिए 8 ट्राई साइकिल आदि का वितरण किया गया
माननीय विधायक ने कहा कि सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाते हैं तथा संबंधित विभागों द्वारा उनका निष्पादन किया जाता है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर सहयोग शिविर में आएं, आवेदन जमा करें तथा पंजी में उसका अंकन कराएं, ताकि समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान जीविका स्वयं सहायता समूहों के लाभुकों को 5 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण राशि का चेक प्रदान किया गया
साथ ही माननीय विधायक द्वारा छह दिव्यांगजनों को मोटर ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई तथा पात्र लाभुकों के बीच राशन कार्ड एवं श्रम कार्ड का वितरण किया गया।
माननीय विधायक ने पंचायत सरकार भवन के नियमित संचालन पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत सरकार भवन में राजस्व कर्मचारी एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की करें जिससे पंचायत स्तर पर ही आम नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के उपरांत माननीय विधायक जिलाधिकारी दरभंगा में संयुक्त रूप से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शिशो पश्चिम का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने ओपीडी, दवा भंडार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा सिविल सर्जन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) को स्वास्थ्य केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती धर्मशिला गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सहयोग शिविर आम जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने बताया कि आज जिले में 36 पंचायतों एवं 12 नगर निकाय क्षेत्रों सहित कुल 48 स्थानों पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन संबंधित विभागों द्वारा लगातार किया जा रहा है । लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर लगातार निवारण किया जा रहा है। प्रथम सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का 70% अधिक निवारण कर दिया गया है।
सहयोग शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं को आमजनों तक पहुंचाने,उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने तथा प्रशासन एवं जनता के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए प्रतिबद्ध है।
पिछले दिनों जिलाधिकारी दरभंगा ने शिशो पश्चिमी पंजायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि बगल में काफी कई वर्षों से एक भवन उपेक्षित पड़ा हुआ है। वहां जाकर उन्होंने देखा कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन भूत बंगला बना हुआ है। जिलाधिकारी के सफल मार्गदर्शन में एक सप्ताह के अंदर उसे बंगले को रंग रोगन साफ सफाई कर चमका दिया गया और आज स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रका शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य से संबंधित सभी प्रकार की सुविधा इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय लोगों को सुलभ हो सकेगी। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने दिल से जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.