उदाकिशुनगंज/सासाराम:
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 के निवासी और स्थानीय वार्ड पार्षद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वार्ड पार्षद रमन यादव के छोटे पुत्र हिमांशु कुमार उम्र 26 वर्ष की सासाराम नारायण मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
3 वर्षों से सासाराम में रहकर कर रहा था तैयारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र पिछले तीन वर्षों से सासाराम नारायण मेडिकल कॉलेज में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह पढ़ाई के सिलसिले में लगातार वहीं रह रहा था और बीच-बीच में अपने घर उदाकिशुनगंज आता-जाता रहता था। कुछ दिनों पहले ही वह अपने घर आया हुआ था, लेकिन पढ़ाई का नुकसान न हो, इस वजह से वह बीते शनिवार को ही वापस सासाराम लौटा था।
मेडिकल कॉलेज से मिली तबियत ख़राब होने की सूचना
घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह पिछले दिनों सोमवार को सासाराम मेडिकल कॉलेज था।रविवार को 4 बजे के आसपास परिजनों को मेडिकल संस्थान और स्थानीय स्तर से सूचना मिली कि वह बहुत बीमार है। उसकी तबियत बेहद ख़राब है।तबियत ख़राब होने की सुचना पाकर परिजन सासाराम नारायण मेडिकल कॉलेज पहुँचे। जहाँ डॉक्टरों ने बताया की हिमांशु की तबियत बेहद ख़राब है। जिसका उपचार किया जा रहा है।
रविवार की देर रात हो गई मौत
हिमांशु के पिता रमन यादव बताते हैं की मेडिकल संस्थान के द्वारा ईलाज किया जा रहा था। स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी। यदि बेहतर तरीके से ईलाज किया जाता तो आज उसका पुत्र उसके सामने होता। मेडिकल संस्थान के लापरवाही के कारण उनके छोटे पुत्र की जान चली गई।
परिजनों में मचा कोहराम: बेटे की तबीयत बिगड़ने और अनहोनी की सूचना मिलते ही पिता रमन यादव और परिवार के अन्य सदस्य आनन-फानन में सासाराम के लिए रवाना हो गए। हालांकि, तब तक छात्र की जान जा चुकी थी।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन इस मामले की जांच में जुट गए हैं।अब तक मौत की असली वजह पता नहीं चल पाई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।







No comments yet. Be the first to comment!