उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र को दी गई श्रद्धांजलि

By Gaurav Kabir

Published on: May 30, 2026

उदाकिशुनगंज में शनिवार को उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र को श्रद्धांजलि दी गई। चिकित्सा, शिक्षा एवं समाजिक क्षेत्र लोगों ने उन्हें याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा और उनके निधन को अपूरणीय

उदाकिशुनगंज में शनिवार को उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र को श्रद्धांजलि दी गई। चिकित्सा, शिक्षा एवं समाजिक क्षेत्र लोगों ने उन्हें याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा और उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।


उदाकिशुनगंज के एक नीजी अस्पताल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।लोगों ने उनके निधन को साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। श्रद्धांजलि सभा में शामिल लोगों ने कहा कि मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है ।वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

उनके निधन से साहित्य और शायरी की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।सभा में वक्ताओं ने कहा कि बशीर बद्र ने उर्दू शायरी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और उनकी रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर रहती हैं।उनका प्रसिद्ध शेर हम हैं दरिया हमें अपना हुनर मालूम है, आज भी बेहद लोकप्रिय है।


इस अवसर पर प्राचर्य रविन्द्र कुमार रमन, डा.संतोष कुमार संत, डा. अशोक कुमार मिश्रा, इंटक जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रवीन सिंह,जय कुमार यादव,शशि कुमार, प्रमोद कुमार,धिरज,मंतोश कुमार, अमलेश कुमार,मेहन , रुपेश कुमार,, सुनिल कुमार सिंह, चितरंजन कुमार सिंह आदर्श कुमार, रंजन कुमार आदि मौजूद थे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.