उदाकिशुनगंज: रामपुर डेहरू में बेखौफ अपराधियों का तांडव,45 वर्षीय कामौ मेहता की गोली मारकर हत्या

By Gaurav Kabir

Published on: May 25, 2026

​उदाकिशुनगंज (मधेपुरा): बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा): बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अनुमंडल क्षेत्र के रामपुर डेहरू में अपराधियों ने 45 वर्षीय कामौ मेहता की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है।

​इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में दहशत के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।

क्या है पूरा मामला?

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामपुर डेहरू निवासी बाला मेहता के 45 वर्षीय पुत्र कामौ मेहता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने कामौ मेहता को निशाना बनाते हुए उन पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार होने में सफल रहे।मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया की रविवार की देर रात्रि कुछ अपराधी घर में घुस गए और सुप्ता अवस्था में उनके पति को गोली मार दी।तीन गोली उनके पति को मारी गई है। ज़ब तक में वह हल्ला करती तबतक हथियार अपराधी फरार हो चुके थे।

इलाके में दहशत और मातम का माहौल

​गोलीबारी की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तब तक कामौ मेहता दम तोड़ चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सरेआम हुई इस हत्या से रामपुर डेहरू और आसपास के इलाकों के लोग खौफजदा हैं।

पुलिस जांच में जुटी

​घटना की सूचना तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज पुलिस एवं बिहारीगंज पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

  • ​घटनास्थल से साक्ष्य (Evidence) जुटाए जा रहे हैं।आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।हत्या के कारणों (आपसी रंजिश, भूमि विवाद आदि) का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

​एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया की फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.