स्थाई समिति के चुनाव में दो सीटों पर हुआ मतदान,रमण को पड़े 18 मत, अजय को 20 मत और विनोद हुए निर्विरोध

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

नगर परिषद उदाकिशुनगंज के सशक्त समिति का चुनाव शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित के देख – रेख में

नगर परिषद उदाकिशुनगंज के सशक्त समिति का चुनाव शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित के देख – रेख में चुनाव की प्रक्रिया अपनाई गई।

जिसमें तीन पदों के लिए पांच अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें एक पद पर रमण कुमार राणा व मो फारुख ने पर्चा दाखिल किया।जबकि दूसरे पद पर अजय कुमार व पवन मंडल ने पर्चा भरा।वहीं तीसरे पद पर अकेले विनोद कुमार यादव ने पर्चा दाखिल किया।

इस तरह विनोद कुमार यादव निर्विरोध घोषित किये। जबकि दो पदों पर मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। जिससे पहले पद के लिए रमण कुमार राणा को कुल 18 मत पड़े। जबकि निर्वतमान सदस्य मो फारुख को मात्र 3 मत पड़े।इस तरह रमण कुमार राणा 15 मतों से विजयी घोषित किये। जबकि दूसरे पद पर अजय कुमार को कुल 20 मत पड़े। जबकि निर्वतमान सदस्य पवन मंडल को मात्र दो मत पड़े।इस तरह अजय कुमार 18 मतों से विजयी घोषित किये गये।

वहीं तीसरे पद के लिए मात्र एक पार्षद विनोद कुमार यादव ने पर्चा दाखिल किया था।जिसे सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित द्वारा निर्विरोध घोषित किया गया।

सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को मुख्य पर्यवेक्षक सह एसडीएम पंकज कुमार घोष के समक्ष सहायक निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।

उसके बाद तीनों पदों पर जीत हासिल करने नवनिर्वाचित सदस्य रमण कुमार राणा,अजय कुमार एवं विनोद कुमार यादव को समर्थकों ने बाहर में फूल – माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।विजयी घोषित होने पर तीनों सदस्यों को बधाई देने वालों में वार्ड पार्षद संजय मार्शल,मो शुऐब उद्दीन, नथिया देवी,संजू भारती ,सीता देवी,अमिता देवी,रानी देवी,रकिया देवी,अमिषा भारती,साक्षी प्रिया,कविता देवी, गायत्री देवी,अरहुला देवी,संजो देवी समेत दर्जनों समर्थक ने बधाई दी।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.