बेगूसराय/मधेपुरा:मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज (Udakishunganj) के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) पंकज कुमार घोष आज एक भीषण सड़क दुर्घटना (Road Accident) का शिकार हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे सरकारी या निजी कार्य से राजधानी पटना (Patna) की ओर जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेगूसराय (Begusarai) जिले के साहेब कमाल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (NH-31) पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
एसडीएम सुरक्षित,चालक घायल
इस खौफनाक हादसे में सबसे बड़ी और राहत की बात यह रही कि गाड़ी में सवार एसडीएम पंकज कुमार घोष, उनके अंगरक्षक (Bodyguard) और चालक बाल-बाल बच गए।हालांकि चालक को अधिक चोट लगने की सुचना मिल रही है। बताया जाता है की चालक पटना के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती है। जहाँ उनका ईलाज चल रहा है।दुर्घटना में वाहन को नुकसान पहुंचा है, लेकिन ईश्वर की कृपा से किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया।
क्षेत्र में फैली चिंता,फिर मिली राहत

SDM की गाड़ी के एक्सीडेंट की खबर जैसे ही उदाकिशुनगंज, बिहारीगंज (Bihariganj) और पूरे मधेपुरा (Madhepura) जिले में पहुंची, लोगों के बीच चिंता की लहर दौड़ गई। लोग लगातार फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से उनका हाल-चाल जानने की कोशिश करने लगे।
हालांकि, कुछ ही देर में जब यह पुष्टि हो गई कि एसडीएम और उनके साथ मौजूद सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं, तो आम जनता और उनके शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली।
सोशल मीडिया पर लोग मांग रहे दुआएं
दुर्घटना की तस्वीरें और खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral News) हो रही हैं। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि पोस्ट के माध्यम से ईश्वर का धन्यवाद कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पंकज कुमार घोष एक कर्मठ अधिकारी हैं और सभी उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं कुशलता की मंगल कामना कर रहे हैं।
#SDMPankajKumarGhosh #Udakishunganj #BegusaraiNews #BiharPolice #BiharBreakingNews #MadhepuraBihar #RoadAccident #NH31 #BiharNews







No comments yet. Be the first to comment!