मधेपुरा:सीओ के जनता दरबार में तीन मामले निष्पादित

By Gaurav Kabir

Published on: May 24, 2026

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर सीओ स्वाती झा ने जनता दरबार लगाया । जनता दरबार में तीन मामलों का निष्पादन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर सीओ स्वाती झा ने जनता दरबार लगाया । जनता दरबार में तीन मामलों का निष्पादन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों से चार फरियादियों ने आवेदन जमा किये। सभी आवेदन का गहन पड़ताल करते हुए सीओ ने साक्ष्य और कागजात के आधार पर तीन मामले का आन द स्पॉट निष्पादन किये।शेष बचे मामले को लेकर सीओ स्वाति झा ने फरियादियों से कहा अगले जनता दरबार में जमीन से संबंधित दस्तावेज और साक्ष्यों के साथ ससमय मामले का निष्पादन करना सुनिश्चित करें। ताकि बेवजह भूमि विवाद से बचा जा सके और समाज में आपसी भेदभाव को भूल कर मिल – जुलकर जीना सिखें। मौके पर दरोगा दीनानाथ राय, लिपिक प्रवीण कुमार मौजूद थे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.