मधेपुरा:बकरीद पर्व को लेकर इंटरनेट मीडिया पर प्रशासन की रहेगी नजर,माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज आदर्श थाना परिसर में मंगलवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पंकज कुमार घोष ने की।बैठक

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज आदर्श थाना परिसर में मंगलवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पंकज कुमार घोष ने की।बैठक में एसडीपीओ अविनाश कुमार, बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित, थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे।


बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई। एसडीएम पंकज कुमार घोष ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है। सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काऊ टिप्पणी और अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।


थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना या विवाद की स्थिति में लोग तुरंत थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने और शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाने का भरोसा दिलाया।


मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी केतन आनंद, पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल, सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव, विधायक प्रतिनिधि देवनारायण राम, पूर्व मुखिया संजीव झा, मुखिया मणि सहनी, राजेश कुमार सिंह, मु. सद्दाम, संजीव यादव, विक्रम साहा, प्रणव गुप्ता, हरिलाल मंडल, कमलेश्वरी मेहता, वार्ड पार्षद अजय मंडल, रमण यादव, मु. शुऐब उद्दीन, मु. फारुख, अभिषेक कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष खोखा सिंह, कमरुल होदा, मु. अयुब अली, प्रकाश मिश्र, अन्नू देवी, गजेन्द्र राम, मो. जन्नत आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.