बिहार: उदाकिशुनगंज में ‘कमाल समर कैंप 2026’ के सफल संचालन को लेकर शिक्षा सेवकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
यह कार्यक्रम 1 जून से 30 जून 2026 तक पूरे बिहार में चलेगा ‘कमाल समर कैंप’।
समय: सभी सरकारी स्कूलों में सुबह 7:00 बजे से 8:30 बजे तक होगा संचालन।
लक्ष्य: कक्षा 5 और 6 के बच्चों के भाषा और गणितीय कौशल (Language & Math Skills) को मजबूत करना।
शुल्क: बिहार समर कैंप 2026 पूरी तरह से नि:शुल्क है।
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।प्रखण्ड संसाधन केंद्र (BRC) उदाकिशुनगंज के प्रांगण में प्रखण्ड के सभी शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकज कर्मियों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण (Orientation) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी ग्रीष्मावकाश के दौरान 1 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित होने वाले समर कैंप-2026 का सफल संचालन सुनिश्चित करना और कर्मियों को प्रशिक्षित करना था।
कक्षा 5 और 6 के बच्चों के बुनियादी कौशल पर विशेष जोरडीपीओ (DPO) मधेपुरा, अभिषेक कुमार ने बताया कि बिहार के सरकारी स्कूलों में इस बार ‘कमाल समर कैंप’ (CAMaL Summer Camp 2026) का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इस विशेष कैंप में कक्षा 5 और 6 के उन बच्चों को चुना गया है, जिन्हें भाषा और गणित में अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता है। कैंप का मुख्य फोकस उनके भाषाई और गणितीय कौशल को सुदृढ़ (Strong) करना है, ताकि अगली कक्षाओं में उन्हें पढ़ाई में कोई कठिनाई न हो।
ज्ञात हो की बिहार सरकार द्वारा आयोजित यह समर कैंप पूरी तरह से नि:शुल्क (Free) है, ताकि हर तबके का बच्चा इसका लाभ उठा सके।
सुबह 7:00 से 8:30 बजे तक होगा कैंप का संचालन:-
बीईओ (BEO) उदाकिशुनगंज, श्री सागर कुमार चौधरी ने कैंप की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि उदाकिशुनगंज प्रखण्ड के सभी विद्यालयों में 1 जून से 30 जून तक प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 8:30 बजे तक समर कैंप चलाया जाएगा।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज कर्मियों के साथ-साथ चयनित वॉलंटियर टीचर्स (VT) का भी सहयोग लिया जाएगा।
तकनीकी टीम ने दिए महत्वपूर्ण टिप्स:-
उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान जिला तकनीकी टीम के सदस्य शैलैश कुमार चौरसिया एवं के०आर०पी० श्रीमती कल्पना कुमारी ने मास्टर ट्रेनर के रूप में सभी प्रतिभागियों को समर कैंप से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
उन्होंने खेल-खेल में शिक्षा (Activity-Based Learning) देने के तरीकों को समझाया और उपस्थित कर्मियों द्वारा पूछे गए सभी संशयों व सवालों का संतोषजनक जवाब भी दिया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:
इस अवसर पर प्रखण्ड तकनीकी टीम के सदस्य मंजर आलम, बंदना कुमारी, प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष श्री प्रदीप मंडल, केआरपी कल्पना कुमारी, अमृता कुमारी, शिक्षा सेवक मनोज रजक, प्रमोद चौधरी, संजय रजक, आनंद रजक, अनिरुद्ध ऋषिदेव, चंदा कुमारी, चंपा कुमारी सहित भारी संख्या में शिक्षा सेवक उपस्थित थे।







No comments yet. Be the first to comment!