यूनीवर्सल हॉस्पीटल एण्ड केयर सेन्टर इन्दौर की समस्त अल्ट्रासोनोग्राफी मशीनों को किया गया सील,अपंजीकृत चिकित्सकों को नोटिस जारी करने के निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

इंदौर,29 मई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार यूनीवर्सल हॉस्पीटल एण्ड केयर सेन्टर, स्कीम नम्बर 54 जिला इन्दौर पीसीपीएनडीटी पंजीयन क्रमांक 429 का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी द्वारा विगत दिनों औचक

इंदौर,29 मई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार यूनीवर्सल हॉस्पीटल एण्ड केयर सेन्टर, स्कीम नम्बर 54 जिला इन्दौर पीसीपीएनडीटी पंजीयन क्रमांक 429 का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी द्वारा विगत दिनों औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई अनियमिततायें पायी गयी।

जिसके पश्चात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा टीम बनाकर यूनीवर्सल हॉस्पीटल एण्ड केयर सेन्टर का गत दिवस निरीक्षण करवाया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल में डॉ. अर्पित जैन एवं डॉ. सचिन भटेले अपंजीकृत चिकित्सक ईको सम्बन्धी कार्य कर रहे थे। उपरोक्त के संबंध में डॉ. माधव प्रसाद हासानी द्वारा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा को अवगत कराया गया।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार को डॉ. कल्पना भटनागर स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं श्रीमती दीपमाला बमने पीसीपीएनडीटी दल को मौके पर भेजकर यूनीवर्सल हॉस्पीटल एण्ड केयर सेन्टर में स्थित समस्त सोनोग्राफी मशीन तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुये सीलबन्द की गयी एवं पीसीपीएनडीटी प्रमाण पत्र नवीनीकरण पर रोक लगायी गयी एवं टीम द्वारा पंचनामा बनाकर कार्यवाही की गयी।

कलेक्टर द्वारा अपंजीकृत चिकित्सक (डॉ. अर्पित जैन एवं डॉ. सचिन भटेले) को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

#PCPNDT #HealthDepartment #AdministrativeAction #HospitalInspection #JansamparkMP #indore #इंदौरDirectorate of Health Services, Madhya Pradesh PRO Jansampark Indore

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.