02 जून को आयोजित सहयोग शिविर की तैयारियों का डीएम ने किये स्थलीय निरीक्षण,आमजनों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए हर्षोल्लास वातावरण में आयोजित होंगे सहयोग शिविर

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

जिले के सभी 18 प्रखंडों के चयनित 36 पंचायतों एवं नगर निकाय क्षेत्र के 12 वार्डों में आयोजित होंगे 02 जून को सहयोग शिविर दरभंगा, 30 मई :- जून माह के प्रथम मंगलवार अर्थात 02

जिले के सभी 18 प्रखंडों के चयनित 36 पंचायतों एवं नगर निकाय क्षेत्र के 12 वार्डों में आयोजित होंगे 02 जून को सहयोग शिविर

दरभंगा, 30 मई :- जून माह के प्रथम मंगलवार अर्थात 02 जून 2026 को आयोजित होने वाले *”सहयोग शिविर”* को ,सफल, सुव्यवस्थित एवं जनोन्मुखी हेतु जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने शनिवार को बहादुरपुर प्रखण्ड अन्तर्गत बरुआरा पंचायत तथा हायाघाट प्रखण्ड अन्तर्गत आनन्दपुर सहोरा पंचायत का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने दोनों प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर प्रारंभ होने से पूर्व ही आमजनों से शिकायत एवं आवेदन प्राप्त करने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करें जिससे आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को निर्धारित पोर्टल पर उसी समय अपलोड किया जाए तथा उनके निष्पादन की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें *उन्होंने कहा कि “सहयोग शिविर” का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी एवं शीघ्र समाधान करना है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय स्टॉलों पर प्राप्त आवेदनों के संधारण एवं अनुश्रवण के लिए अलग-अलग पंजी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने परिवादियों को आवेदन लिखने हेतु वरिष्ठ लिपिक की नियुक्ति करें ।काउंटर स्थापित करने तथा वहाँ आवश्यक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक परिवादी की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना जाएगा तथा यथा-संभव मौके पर ही समाधान करने प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए, जिससे लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हो।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की संभावित उपस्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने पेयजल, पर्याप्त कुर्सियां, छायादार शेड, पंखा, स्वच्छ शौचालय, प्राथमिक उपचार सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर स्थल पर नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि 02 जून को जिले के सभी 18 प्रखंडों के चयनित 36 पंचायतों तथा नगर निकाय क्षेत्र के 12 वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाया जाएगा तथा आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर का आयोजन पूर्ण समन्वय, अनुशासन एवं जनहितकारी दृष्टिकोण के साथ किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिल सके तथा शासन-प्रशासन और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास को और मजबूत बनाया जा सके।निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.