बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट में मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज के लक्ष्मीपुर निवासी संदीप कुमार ने सफलता का परचम लहराया है।
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के लक्ष्मीपुर (वार्ड संख्या 26) निवासी संदीप कुमार का चयन बिहार पुलिस कांस्टेबल में हुआ है। संदीप की इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और आम लोगों द्वारा संदीप को लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में प्रख्यात शिक्षाविद प्रोफेसर डॉ. अमोल रॉय के निजी आवास पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया।
डीएलएड और सीटेट के बाद पुलिस सेवा में चयन:-

संदीप कुमार के पिता चमन रॉय हैं। संदीप अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती और उच्च शिक्षा उदाकिशुनगंज में रहकर ही पूरी की है। पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर संदीप ने ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री हासिल करने के साथ-साथ डीएलएड (D.El.Ed.) और सीटेट (CTET) की परीक्षा भी पास की है।
आर्मी फिजिकल एकेडमी से की तैयारी:-
अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत को देते हुए संदीप ने बताया कि वह लक्ष्मीपुर में रहकर ही अपनी पढ़ाई करते थे। लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता (फिजिकल टेस्ट) की तैयारी के लिए उन्होंने उदाकिशुनगंज के आर्मी फिजिकल एकेडमी को चुना, जहाँ के सही मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया।
संदीप के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।इस मौके पर माँ सकुंतला ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रो. (डॉ.) अमोल राय,सुशील कुमार राय, पूर्व विधायक प्रत्याशी अमलेश राय, डॉ. संतोष कुमार संत और प्रोफेसर रविन्द्र कुमार रमण ने संदीप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा की संदीप बचपन से ही एक होनहार और शिक्षा के प्रति सजग छात्र रहा है।वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ फिजिकल की तैयारी के लिए रोज सुबह उदाकिशुनगंज के एस.बी.जे.एस. प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में पसीना बहाया करता था।उसकी इसी मेहनत और लगन का परिणाम आज सबके सामने है।

समारोह में उपस्थित अन्य मुख्य अतिथि:-
प्रो. अशोक कुमार, समाजसेवी विनोद यादव, डॉ. अर्जुन यादव, रामू यादव,आशुतोष कुमार, दीनानाथ यादव, पप्पू राय, आर्मी फिजिकल एकेडमी के संस्थापक रवि राय,राहुल कुमार, आशुतोष कुमार, दीपक कुमार, कुणाल कुमार, समाजसेवी दीनबंधु कुमार, पत्रकार मिथुन रंजन, गौरव कबीर, गगन कुमार, मनीष कुमार, संजीव राय, संतोष यादव और दीपक रॉय सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।






No comments yet. Be the first to comment!