केदारनाथ यात्रा: 10 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मानसून और आपदा से निपटने के लिए गढ़वाल कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश​

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

रुद्रप्रयाग: आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप ने आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं और आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने हेतु की गई तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। जिला

रुद्रप्रयाग: आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप ने आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं और आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने हेतु की गई तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में यात्रा के दौरान सामने आ रही चुनौतियों, ट्रैफिक प्लान और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।​

10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

​बैठक में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री विशाल मिश्रा ने आयुक्त गढ़वाल को अवगत कराया कि यात्रा प्रारंभ होने के बाद से अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के सुगम दर्शन कर चुके हैं।​यात्रा अवधि के दौरान 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।​

यात्रा कंट्रोल रूम के माध्यम से चौबीसों घंटे (24/7) निगरानी की जा रही है।​स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, परिवहन, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हैं।​

घोड़ा-खच्चरों की चेकिंग और ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई​

जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है:​8 हजार से अधिक घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण एवं बीमा किया जा चुका है।​निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जा रही है और अतिक्रमण वाले डेरे हटाए गए हैं।​पशु चिकित्सालयों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं रेंडम चेकिंग भी कराई जा रही है।​

मानसून और आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष तैयारी​

आगामी मानसून सीजन को देखते हुए आयुक्त ने आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक राशन सामग्री, ड्राई राशन एवं पकाए जाने वाले राशन के पैकेट अलग-अलग श्रेणियों में एडवांस में तैयार रखे जाएं। इसके साथ ही मद्महेश्वर क्षेत्र सहित अन्य दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आपदा न्यूनीकरण कार्यों पर विशेष जोर दिया गया।​

शॉर्टकट रास्तों पर रोक:

यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा शॉर्टकट रास्तों का उपयोग किए जाने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए आयुक्त ने ऐसे स्थानों पर स्पष्ट साइनेज, चेतावनी बोर्ड एवं आवश्यक बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए।​

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

​बैठक में यात्रा से संबंधित भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों की रोकथाम पर भी विशेष चर्चा की गई। आयुक्त गढ़वाल ने कड़े निर्देश दिए कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर प्रसारित भ्रामक खबरों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। संबंधित विभाग तत्काल तथ्यात्मक जानकारी जारी कर उनका प्रभावी खंडन करें और भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।​

ट्रैफिक और होल्डिंग एरिया प्लान​

पुलिस उपाधीक्षक श्री विकास पुंडीर ने यात्रा रूट प्लान, ट्रैफिक प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी दी। आयुक्त ने सोनप्रयाग सहित प्रमुख यात्रा प्रारंभिक बिंदुओं पर भीड़ प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। मौसम खराब होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को अस्थायी रूप से रोकने के लिए बनाए गए विभिन्न होल्डिंग स्थानों में पेयजल, शौचालय, प्रकाश और चिकित्सा सुविधा चौबीसों घंटे चुस्त-दुरुस्त रखने को कहा गया है।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.