मधेपुरा:30 दिन में मामले का निष्पादन नहीं करने वाले विभाग के अधिकारी नपेंगे: शीला मंडल

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड दो में सहयोग शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री शीला मंडल शामिल हुए, कहा समदर्शी विकास के परिचायक है एनडीए सरकार उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या दो

उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड दो में सहयोग शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री शीला मंडल शामिल हुए, कहा समदर्शी विकास के परिचायक है एनडीए सरकार

उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या दो हरेली गांव स्थित मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया गया। जहां फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री शीला मंडल, डीएम अभिषेक रंजन, एसपी संदीप सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री शीला मंडल ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मंत्री लोगों के आवेदन लेते दिखे। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारी को बुलाकर मामला निष्पादन करने को कहा। इस मौके पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बताएं रास्ते पर काम हो रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबके हित में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार समदर्शी विकास के परिचायक है। उनकी सरकार हर तबके के लोगों के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों के लिए सहयोग पोर्टल चालू किया है। इसके माध्यम से हर जगह सहयोग शिविर लगाया जा रहा है। जहां लोगों की समस्या का त्वरित समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने तय किया है कि 30 दिनों में मामला निष्पादन नहीं करने वाले विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ससमय लोगों की समस्या का निदान करें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सब लोगों का समानता के साथ विकास कर रही है। यधपि समय पर कुछ लोग सरकार के काम को भूल जाते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की उठी आवाज़

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम के शुभारंभ  बाद मंत्री शीला मंडल,जिलाधिकारी अभिषेक रंजन , एसपी संदीप सिंह, एसडीएम पंकज कुमार घोष, एसडीपीओ अविनाश कुमार आदि द्वारा  विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में गंभीरता बरतने का निर्देश दिया गया। शिविर में आवास, राजस्व एवं भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, स्वास्थ्य, जीविका, बिजली,नगर परिषद तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही।

सहयोग शिविर में सबसे अधिक शिकायतें प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित प्राप्त हुईं। कुल 185 लाभुकों ने आवास योजना को लेकर आवेदन जमा किया। जहां दूसरी किस्त नहीं मिलने की शिकायत की गई। इतना ही नहीं इस दौरान कई लाभुकों ने आवास योजना के नाम पर अवैध उगाही किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। लाभुकों ने आरोप लगाया कि कुछ वार्डों में आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर राशि की मांग की गई है।

अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों को लेकर 25 लोगों ने आवेदन देकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। शिविर में जीविका समूह से संबंधित पांच आवेदन भी प्राप्त हुए, जिनके निष्पादन के लिए संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई।

अनुमंडलीय अस्पताल उदाकिशुनगंज के उपाध्यक्ष डा. पी.पी. राजन द्वारा पांच पात्र लाभुकों को आयुष्मान भारत कार्ड प्रदान किया गया। अधिकारियों ने लोगों को आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी दी।

वही शिविर में नगर परिषद की ओर से पांच लाभुकों के प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त की राशि भुगतान के लिए अनुमोदन किया गया। इससे संबंधित लाभुकों ने खुशी जताते हुए सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने की कड़ी है सहयोग शिविर

जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि सहयोग शिविर सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

प्राप्त आवेदनों का विभागवार निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा तथा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।मुख्य पार्षद अनसुईया देवी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने नागरिकों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए ऐसे शिविरों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण भी किया गया।

जबकि अन्य आवेदनों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम पंकज कुमार घोष ने किया। जबकि  संचालन डॉ लवकेश गांधी ने किया। मौके पर मुख्य पार्षद अनुसुईया देवी, एसडीपीओ अविनाश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार, बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित,सीओ स्वाति झा, थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, विद्युत ईओ राजीव रंजन, विद्युत एसडीओ विजय कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मी के अलावे सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे ।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.