जनसुनवाई में अब विभागवार काउंटर, आवेदनों की स्थिति भी देख सकेंगे आवेदक

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

श्योपुर-आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं जनसुनवाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। अब मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के

श्योपुर-आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं जनसुनवाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है।

अब मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां हितग्राही सीधे अपनी समस्याओं एवं आवेदनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।जिला प्रशासन के अनुसार आवास, खाद्य विभाग, समग्र आईडी सहित अन्य प्रमुख विभागों के काउंटर जनसुनवाई स्थल के बाहर लगाए जाएंगे।

इन काउंटरों पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो आवेदकों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराएंगे तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।इसके अलावा बड़ौदा एवं कराहल क्षेत्र से आने वाले आवेदकों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

ऐसे प्रकरणों का प्राथमिक स्तर पर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम कराहल एवं एसडीएम श्योपुर द्वारा परीक्षण एवं निराकरण किया जाएगा, जिससे दूरदराज से आने वाले लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।जिला प्रशासन ने बताया कि अब नागरिक अपने आवेदनों की स्थिति ऑनलाइन पोर्टल पर भी देख सकेंगे।

इससे आवेदकों को अपने प्रकरण की प्रगति की जानकारी प्राप्त करने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी।यह व्यवस्था जनसुनवाई को अधिक सुगम, पारदर्शी एवं परिणाममुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन ने आमजन से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.