मधेपुरा:बाढ़ से पूर्व तैयारियों की हुई व्यापक समीक्षा, सभी विभागों को एसओपी के पूर्ण अनुपालन का निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

मधेपुरा, 11 जून 2026।जिला आपदा प्रबंधन शाखा, मधेपुरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभावित बाढ़ 2026 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक

मधेपुरा, 11 जून 2026।जिला आपदा प्रबंधन शाखा, मधेपुरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभावित बाढ़ 2026 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता श्री राहुल कुमार (भा०प्र०से०), प्रबंध निदेशक, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड-सह-प्रभारी सचिव, मधेपुरा जिला द्वारा की गई।बैठक में बाढ़ प्रबंधन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाली क्षतिग्रस्त नावों, ओबीएम (आउटबोर्ड मोटर) तथा सैटेलाइट फोन की मरम्मत एवं उन्हें पूर्णतः क्रियाशील रखने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने को कहा गया।

समीक्षा के दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के सुरक्षित निकास, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा आपातकालीन सहायता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

पंचायत एवं वार्ड स्तर पर गठित समितियों को सक्रिय करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त सभी निजी नावों के भौतिक सत्यापन तथा नाव परिचालन नियमावली का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन प्रभावी ढंग से किया जा सके।

बैठक में जिला पदाधिकारी, मधेपुरा, अपर समाहर्ता (आपदा), अनुमंडल पदाधिकारी मधेपुरा एवं उदाकिशुनगंज, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिले की बाढ़ पूर्व तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों को निरंतर सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.