बेगूसराय सड़क हादसे में मधेपुरा के 3 थानाध्यक्षों का निधन: पुलिस लाइन में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

​पटना से लौटने के दौरान बेगूसराय में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले के तीन थानाध्यक्षों की दर्दनाक मौत हो गई। मधेपुरा पुलिस लाइन में DIG कुमार आशीष और SP संदीप सिंह सहित

​पटना से लौटने के दौरान बेगूसराय में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले के तीन थानाध्यक्षों की दर्दनाक मौत हो गई। मधेपुरा पुलिस लाइन में DIG कुमार आशीष और SP संदीप सिंह सहित तमाम अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मधेपुरा: बिहार पुलिस महकमे में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब पटना से ड्यूटी कर लौट रहे मधेपुरा जिले के तीन जांबाज थानाध्यक्षों की बेगूसराय में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे पुलिस विभाग और मधेपुरा जिले को झकझोर कर रख दिया है।

​हादसे के बाद तीनों दिवंगत पुलिस अधिकारियों का पार्थिव शरीर मधेपुरा पुलिस लाइन लाया गया, जहाँ राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।

वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

पुलिस लाइन मधेपुरा में आयोजित शोक सभा में कोसी क्षेत्र सहरसा के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) कुमार आशीष, मधेपुरा जिलाधिकारी, मधेपुरा पुलिस अधीक्षक (SP) संदीप सिंह और सहरसा पुलिस अधीक्षक सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने हिस्सा लिया। सभी अधिकारियों ने दिवंगत पुलिस अधिकारियों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र (Wreath) अर्पित कर उन्हें सलामी और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

हादसे में जान गंवाने वाले 3 जांबाज अधिकारी:

इस दुःखद हादसे में अपनी जान गंवाने वाले तीनों पुलिस अवर निरीक्षक (Sub-Inspectors) मधेपुरा जिले के विभिन्न थानों में थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे:

बेगूसराय सड़क हादसे में मधेपुरा के 3 थानाध्यक्षों का निधन: पुलिस लाइन में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
  • स्वर्गीय पु०अ०नि० ज्ञानानन्द अमरेंद्र: थानाध्यक्ष, अरार (गृह जिला– कटिहार)
  • स्वर्गीय पु०अ०नि० नीरज कुमार: थानाध्यक्ष, बेलारी (गृह जिला– गया)
  • स्वर्गीय पु०अ०नि० साजन पासवान: थानाध्यक्ष, रतवारा (गृह जिला– कैमूर)

पुलिस परिवार ने जताया शोक

मधेपुरा पुलिस और बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मधेपुरा पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इस दुःख की कठिन घड़ी में संपूर्ण पुलिस परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है। इन युवा और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का जाना बिहार पुलिस के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.