फर्जी आईडी बनाकर छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में महिला गिरफ्तार, पति फरार,बेगूसराय पुलिस ने उदाकिशुनगंज के सुखासनी गांव में की छापेमारी, मुख्य आरोपित फरार

By Gaurav Kabir

Published on: 7 घंटे पहले

इंटरनेट मीडिया पर बेगूसराय की 11वीं कक्षा की छात्रा का फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में बेगूसराय जिले की बखरी थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के सुखासनी गांव में छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।

कौनैन बशीर,मधेपुरा

इंटरनेट मीडिया पर बेगूसराय की 11वीं कक्षा की छात्रा का फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में बेगूसराय जिले की बखरी थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के सुखासनी गांव में छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।हालांकि मुख्य आरोपित महिला का पति अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।इस कार्रवाई में उदाकिशुनगंज थाना पुलिस ने बेगूसराय पुलिस को आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

उदाकिशुनगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बेगूसराय पुलिस के अनुरोध पर बुधमा पुलिस कैंप की टीम को साथ भेजा गया था और संयुक्त कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार इस मामले में बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र निवासी सिया देवी के आवेदन पर 6 जून 2026 को बखरी थाना कांड संख्या 203/26 दर्ज किया गया था।प्राथमिकी में मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के सुखासनी गांव निवासी दिलीप मेहता, उसके भाई अमित कुमार तथा पत्नी अर्चना देवी को आरोपित बनाया गया है।


आरोप है कि दिलीप मेहता का बेगूसराय जिले के बरियारपुर गांव स्थित पीड़िता के घर आना-जाना था.
इसी दौरान उसने छात्रा के साथ कई बार अशोभनीय हरकत करने का प्रयास किया।सामाजिक बदनामी के डर से छात्रा लंबे समय तक चुप रही।

जब छात्रा ने उसकी बात मानने से इनकार किया तो आरोपित ने कथित रूप से छात्रा के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उसका अश्लील वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर छात्रा के परिजन ने आरोपित के भाई और पत्नी को इसकी सूचना दी।


आरोप है कि सूचना देने पर दोनों ने पीड़िता के परिजन के साथ गाली गलौज की और उन्हें धमकी भी दी।
फिलहाल गिरफ्तार महिला को बेगूसराय पुलिस अपने साथ ले गई है, जबकि मुख्य आरोपित दिलीप मेहता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मामले की जांच जारी है।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.