संभावित बाढ़-2026 को लेकर तैयारियों की व्यापक समीक्षा,जन-जागरूकता, राहत एवं बचाव व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

डीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में बिहार सरकार की विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की माननीय मंत्री सह प्रभारी मंत्री, मधेपुरा श्रीमती शीला कुमारी की अध्यक्षता में संभावित बाढ़-2026 की पूर्व तैयारियों की

डीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में बिहार सरकार की विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की माननीय मंत्री सह प्रभारी मंत्री, मधेपुरा श्रीमती शीला कुमारी की अध्यक्षता में संभावित बाढ़-2026 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बाढ़ राहत सामग्री, नाव एवं मोटरबोट की उपलब्धता, बाढ़ राहत शिविर, सामुदायिक रसोई, मानव एवं पशु स्वास्थ्य सेवाएं, शुद्ध पेयजल, क्षतिग्रस्त बांधों की मरम्मत, जल निकासी, अनुग्रह अनुदान तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 153 लाइफ जैकेट, 12,821 पॉलीथिन शीट उपलब्ध हैं तथा एसडीआरएफ की 24 सदस्यीय टीम तैनात है। निजी नाव मालिकों के साथ इकरारनामा के तहत 70 नावों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। संभावित बाढ़ के दौरान उपयोग हेतु शरण स्थलों एवं सामुदायिक रसोई स्थलों का भी चिन्हांकन कर लिया गया है।

बैठक में यह भी बताया गया कि बाढ़ प्रभावित प्रखंडों एवं अंचलों में 15 मई से 15 जून 2026 तक बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही 38 गोताखोरों को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना द्वारा मास्टर प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित किया गया है, जिनका एनडीआरएफ, गाईघाट (पटना) में आवासीय प्रशिक्षण भी निर्धारित है।

आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता हेतु जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष संख्या 06476-222220 तथा मोबाइल संख्या 9122771077 है।

बैठक में माननीय सांसद, विधायकगण, जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। अंत में प्रभारी मंत्री ने जन-धन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को पूरी सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.