पूर्णिया में B.Ed प्रवेश परीक्षा 7 जून को: 9 केंद्रों पर 4578 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन की कड़ी तैयारी

By Gaurav Kabir

Published on: 12 घंटे पहले

​पूर्णिया डेस्क: पूर्णिया जिले में आगामी 7 जून 2026 (रविवार) को दो वर्षीय बी०एड (B.Ed) एवं शिक्षा शास्त्री राज्यस्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed.-2026) का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को स्वच्छ, कदाचार मुक्त और

पूर्णिया डेस्क:

पूर्णिया जिले में आगामी 7 जून 2026 (रविवार) को दो वर्षीय बी०एड (B.Ed) एवं शिक्षा शास्त्री राज्यस्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed.-2026) का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को स्वच्छ, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार की अध्यक्षता में महानंदा सभागार में एक अहम समीक्षा बैठक की गई।

​परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जिला मुख्यालय में कुल 09 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 4578 परीक्षार्थी (2988 छात्राएं और 1590 छात्र) शामिल होंगे।

परीक्षार्थियों के लिए सख्त नियम और गाइडलाइंस

​परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं:

  • गहन जांच: परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच (Frisking) की जाएगी।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित: परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, पेजर, एटीएम कार्ड, स्मार्ट घड़ी या किसी भी प्रकार के कागजात ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। वीक्षकों को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • बायोमेट्रिक और वीडियोग्राफी: सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी और सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा।
  • कड़ी कार्रवाई: बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत, कदाचार करते पकड़े जाने पर 6 महीने का कारावास या ₹2000 जुर्माना अथवा दोनों दंड दिए जा सकते हैं।
  • निषेधाज्ञा लागू: परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों के 500 गज की परिधि में बीएन. एस. एस. की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

नियंत्रण कक्ष और सुरक्षा व्यवस्था

​परीक्षा के सफल संचालन के लिए समाहरणालय परिसर में एक जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जो परीक्षा के दौरान पूरी तरह सक्रिय रहेगा।

  • नियंत्रण कक्ष दूरभाष: 06454-243000 / 242310 / 241555
  • प्रभारी अधिकारी: शीलिमा कुमारी, वरीय उपसमाहर्ता (मो: 7481052969)
  • संपूर्ण विधि-व्यवस्था प्रभार: श्री रवि राकेश (अपर समाहर्ता – 9473191359) और श्री आलोक रंजन (अपर पुलिस अधीक्षक – 8544428350)

पूर्णिया में बनाए गए 9 परीक्षा केंद्रों की सूची

​छात्रों और छात्राओं के लिए प्रशासन ने अलग-अलग परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं:

छात्राओं के लिए केंद्र (कुल 6):

  1. ​पूर्णिया महिला महाविद्यालय, पूर्णिया
  2. ​जिला स्कूल, पूर्णिया
  3. ​राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, पूर्णिया
  4. ​एस०एन०एस०वाई० डिग्री कॉलेज, रामबाग, पूर्णिया
  5. ​मिल्लिया पॉलिटेक्निक, रामबाग, पूर्णिया
  6. ​ब्रज मोहन ठाकुर लॉ कॉलेज, पूर्णिया

छात्रों के लिए केंद्र (कुल 3):

  1. ​बीबीएम उच्च विद्यालय, शिवपुरी भट्ठा, पूर्णिया
  2. ​बिजेंद्र पब्लिक स्कूल, मरंगा, पूर्णिया
  3. ​ब्राईट कैरियर स्कूल, कैरियर कॉलोनी शक्तिनगर, पूर्णिया

​प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारियों को परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहकर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं ताकि परीक्षा का संचालन शत-प्रतिशत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप हो सके।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.