बिहार गृह रक्षा वाहिनी परीक्षा: पूर्णिया में ‘बहरूपियों’ और सेटिंग-बाज़ों पर रहेगी DM अंशुल कुमार की पैनी नजर, धारा 163 लागू

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

​पूर्णिया, 09 जून 2026: बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा में “अधिनायक लिपिक” (Commandant Clerk) के पद पर नियुक्ति हेतु 10 जून (बुधवार) को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

पूर्णिया, 09 जून 2026: बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा में “अधिनायक लिपिक” (Commandant Clerk) के पद पर नियुक्ति हेतु 10 जून (बुधवार) को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पूर्णिया के जिला पदाधिकारी (DM) श्री अंशुल कुमार (IAS) ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि परीक्षा में खलल पैदा करने वाले बहरूपियों और कदाचार करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

​बुधवार को होने वाली इस परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए DM की अध्यक्षता में ‘महानंदा सभागार’ में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई, जिसमें सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए।

​परीक्षा का समय और परीक्षार्थियों की संख्या

  • परीक्षा की तिथि: 10 जून 2026 (बुधवार)
  • परीक्षा का समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
  • कुल परीक्षार्थी: 3,720 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
  • कुल परीक्षा केंद्र: जिला मुख्यालय में कुल 08 शिक्षण संस्थानों को केंद्र बनाया गया है।

​इन चीजों को ले जाने पर है पूर्ण प्रतिबंध

​परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार के कदाचार को रोकने के लिए परीक्षार्थियों की मुख्य गेट पर ही सघन तलाशी ली जाएगी। निम्नलिखित सामग्रियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा:

  • ​अनाधिकृत कागजात, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर या चार्ट।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: मोबाइल फोन, पेजर, एटीएम कार्ड, स्मार्ट वॉच/घड़ी आदि।
  • विशेष नोट: वीक्षकों (Invigilators) और परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मियों के भी मोबाइल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

​सुरक्षा के हाई-टेक इंतजाम: जैमर और बायोमेट्रिक हाजिरी

​सेंधमारी और मुन्नाभाइयों को रोकने के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों पर बेहद कड़े और आधुनिक इंतजाम किए गए हैं:

  1. बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट: अभ्यर्थियों के बाएं हाथ के अंगूठे का बायोमेट्रिक लिया जाएगा।
  2. हाई-टेक निगरानी: परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी (CCTV) और सर्विलांस कैमरे एक्टिव रहेंगे।
  3. फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी: गेट पर प्रवेश के समय और परीक्षा के दौरान भी अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी होगी।
  4. हॉटलाइन (VoIP): केंद्राधीक्षक के कक्ष में सीधे हॉट फोन की व्यवस्था की गई है।
  5. ​बी०बी०एम० उच्च विद्यालय, पूर्णिया।
  6. ​ब्राईट केरियर स्कूल, केरियर कॉलोनी, पूर्णिया।
  7. ​जिला स्कूल, पूर्णिया।
  8. ​राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, कचहरी रोड, पूर्णिया।
  9. ​जे०एल०एन०एस० उच्च माध्यमिक स्कूल, गुलाब बाग, पूर्णिया।
  10. ​राजा पृथ्वी चन्द उच्च विद्यालय, पूर्णिया सिटी, पूर्णिया।
  11. ​उर्स लाईन कॉन्वेंट कन्या उच्च विद्यालय, कोशी कॉलोनी, पूर्णिया।
  12. ​अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेलौरी, पूर्णिया।
  13. कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर्स: 06454-243000 / 242310 / 241555
  14. नियंत्रण कक्ष प्रभारी: शीलिमा कुमारी (वरीय उपसमाहर्ता) — मोबाइल: 7481052969
  15. विधि व्यवस्था के मुख्य प्रभारी:
    • ​श्री रवि राकेश (अपर समाहर्ता) — मोबाइल: 9473191359
    • ​श्री आलोक रंजन (अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया) — मोबाइल: 8544428350

प्रशासन की चेतावनी: DM अंशुल कुमार ने साफ कर दिया है कि यदि परीक्षा ड्यूटी में तैनात किसी भी कर्मी या पदाधिकारी के स्तर पर लापरवाही या कोताही पाई गई, तो उनके विरुद्ध भी तत्काल कानूनी व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

​इस बैठक में अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री जय चंद्र यादव, सदर SDO श्री श्वेतम दीक्षित सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी और पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.