दरभंगा, 19 जुलाई:
बिहार राज्य में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज बेगूसराय जिले के आई०ओ०सी०एल० (IOCL) स्टेडियम से राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) का भव्य उद्घाटन किया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Virtual Mode) बिहार के सभी जिलों में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा आज बेगूसराय जिले के आई०ओ०सी०एल० स्टेडियम से राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) का भव्य उद्घाटन किया गया।
इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Virtual Mode) सभी जिलों में किया गया।दरभंगा जिला मुख्यालय स्थित जिला स्कूल (बी०के०डी० उच्च विद्यालय) में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन एवं उद्घाटन समारोह से जुड़ते हुए जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित विद्यालयों में भी ऑनलाइन (Virtual Mode) कार्यक्रम आयोजित कर सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का शुभारंभ किया गया।
इनमें अलीनगर के उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहीउद्दीन पकड़ी, बहादुरपुर के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय डगरशाम, बहेड़ी के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पघाड़ी, बेनीपुर के +2 एस०बी० उच्च विद्यालय सझुआर, बिरौल के +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बैरमपुर, दरभंगा सदर के +2 जनता उच्च विद्यालय जीवछघाट, दरभंगा नगर के +2 बी०के०डी० उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), गौड़ाबौराम के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोठराम, घनश्यामपुर के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गनौन, हनुमाननगर के +2 उच्च विद्यालय कोल्हंटा पटोरी, हायाघाट के +2 एम०के०जे० उच्च विद्यालय हायाघाट, जाले के +2 जे०एम० उच्च विद्यालय कमतौल, केवटी के +2 आर०जे० उच्च विद्यालय केवटी, किरतपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय जमालपुर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के +2 श्री कुशेश्वर उच्च विद्यालय, कुशेश्वरस्थान के +2 नंद किशोर उच्च विद्यालय सतीघाट, मनीगाछी के उच्च विद्यालय नेहरा, सिंहवाड़ा के +2 बासुदेव मिश्र उच्च विद्यालय सिमरी तथा तारडीह के +2 सीनालाल उच्च विद्यालय तारडीह शामिल हैं।
इस अवसर पर माननीय सांसद, दरभंगा डॉ.गोपाल जी ठाकुर,उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विद्यानंद ठाकुर सहित जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।







No comments yet. Be the first to comment!