इंदौर: नशा मुक्ति अभियान के तहत आबकारी विभाग की बड़ी पहल, एक्रोपॉलिस संस्थान के युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

By Gaurav Kabir

Published on: May 26, 2026

इंदौर, 26 मई कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के द्वारा दिये निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान और प्रभावी बनाने


इंदौर, 26 मई
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के द्वारा दिये निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान और प्रभावी बनाने के लिए एक्रोपॉलिस संस्थान पहुंचकर युवाओं विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया।

सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज की खुशियों को भी प्रभावित करता है।

अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन अपनाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। यहां भी बताया कि नशा और जुनून भविष्य में एक सफल जिम्मेदार नागरिक बनने का रखे स्वास्थ्य जीवन ,सफल भविष्य और देश की युवा का योगदान देश को आगे सफल जिम्मेदार नागरिक बन समाज में अपना योगदान करें।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आबकारी विभाग के इस जनहितकारी अभियान की सराहना की। आबकारी विभाग द्वारा भविष्य में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार जागरूकता अभियान चलाए जाने की बात कही गई। इसी के अंतर्गत कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में आज एक्रोपॉलिस संस्थान में विशेष जनजागरण अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान एडीईओ श्री धर्मेंद्र जोशी, श्री अनिल माथुर, श्री राघवेन्द्र सिंह कुशवाह, श्री जहांगीर खान, श्री गोपाल यादव, श्री कमलेश सोलंकी, सुश्री प्रीति चौबे तथा उप-निरीक्षक सुश्री मीरा सिंह, सुश्री जाया मुजाल्दे, सुश्री प्रियंका रानी चौरसिया, श्री कैलाश अखंडे का सराहनीय योगदान रहा।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.