श्योपुर-मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागायुक्त एवं कलेक्टरों को ग्रीष्मकाल में ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में पेयजल संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम सक्रिय रूप से संचालित किए जाएं तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज पेयजल संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर 1 से 3 दिवस के भीतर निराकरण किया जाए। साथ ही जहां पेयजल संकट की स्थिति हो, वहां तत्काल वैकल्पिक साधनों से पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर भी प्रतिबंध रखने के निर्देश दिए तथा कहा कि केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किए जाएं, ताकि पेयजल व्यवस्थाएं प्रभावित न हों।
वीसी के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, सीएमओ श्री राधेरमण यादव, उपयंत्री पीएचई श्री ओपी नागर आदि उपस्थित थे।







No comments yet. Be the first to comment!