भागलपुर (News 96 India): वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), भागलपुर के सख्त निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी करते हुए पुलिस टीम ने लाखों रुपये मूल्य के ब्राउन शुगर और उसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली कच्ची सामग्री के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
भागलपुर दिनांक 19 जुलाई, 2026, वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में भागलपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 263 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 12.100 किलोग्राम अर्धनिर्मित ब्राउन शुगर (निर्माण में प्रयुक्त कच्ची सामग्री) बरामद की गई। बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया गया है।
इस संबंध में शिवनारायणपुर थाना में एनडीपीएस अधिनियम (NDPS Act) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस अवैध मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा गहन अनुसंधान जारी है।
भागलपुर पुलिस मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। आम नागरिकों से भी अपील की जाती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल निकटतम थाना अथवा भागलपुर पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।







No comments yet. Be the first to comment!