बिहार के विकास को नई उड़ान: CM सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में की ‘दिनकर विश्वविद्यालय’ और ‘मरीन ड्राइव’ की घोषणा

By Gaurav Kabir

Published on: 16 घंटे पहले

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में 551 'सरस्वती विद्या निकेतन' का शुभारंभ किया। शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिनकर विश्वविद्यालय, सिमरिया में तिरुपति मंदिर और मरीन ड्राइव जैसी कई ऐतिहासिक घोषणाएं कीं।

बेगूसराय: बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज बेगूसराय स्थित आई०ओ०सी०एल० (IOCL) स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्य के 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ (आदर्श विद्यालय) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेगूसराय और पूरे बिहार के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने वाली कई ऐतिहासिक घोषणाएँ कीं।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बेगूसराय स्थित आई०ओ०सी०एल० स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेगूसराय के समग्र विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के नाम पर बेगूसराय में विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। साथ ही सिमरिया में 10 एकड़ भूमि पर भगवान श्री वेंकटेश्वर (तिरुपति) मंदिर का निर्माण तथा सिमरिया से भागलपुर तक गंगा तट के किनारे मरीन ड्राइव विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद बेगूसराय, मुंगेर सहित इस पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए कोलकाता की यात्रा लगभग 5 घंटे में संभव हो जाएगी, जिससे व्यापार, उद्योग और आवागमन को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है—”बिहार पढ़ेगा, तब बिहार आगे बढ़ेगा।” सरकार का उद्देश्य है कि बिहार के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर न रहना पड़े।

साथ ही, उन्होंने कहा कि FILO App, बिहार स्कूल लाइव क्लासेज, स्मार्ट क्लास तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, ताकि राज्य के हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध हो सके।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.