सिवनी: गर्मी में नहीं होगी पानी की किल्लत! पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम गठित

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

सिवनी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण सिवनी पूर्वी तिवारी द्वारा ग्रीष्मकाल में पेयजल संबंधी समस्याओं के दृष्टिगत निकायों से समन्वय स्थापित कर शिकायतें प्राप्त करने तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण

सिवनी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण सिवनी पूर्वी तिवारी द्वारा ग्रीष्मकाल में पेयजल संबंधी समस्याओं के दृष्टिगत निकायों से समन्वय स्थापित कर शिकायतें प्राप्त करने तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार कंट्रोल रूम में श्री भीमराव बंसोड, सिटी मिशन मैनेजर, डूडा कार्यालय सिवनी -7999736600 को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं शशि सोनकेशरिया, सामुदायिक संगठक नगर पालिका परिषद सिवनी- 8349500559 तथा श्री शैलेंद्र सिंह पंद्रे, सामुदायिक संगठक नगर पालिका परिषद सिवनी-8109731882 को सहायक के रूप में दायित्व सौंपा गया है।कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायकों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों का पंजी संधारित कर उनकी संपूर्ण जानकारी प्रतिदिन शाम 5 बजे तक अधोहस्ताक्षरकर्ता को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.